Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Valentine's Day पर आप पार्टनर के साथ देख सकते हैं ये चार फिल्म, यादगार बन जाएगा दिन

इंटरनेट डेस्क। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज वैलेंटाइन डे है। इसे इजहार-ए-मोहब्बत का दिन भी बोला जाता है। इस दिन लोग पार्टनर को गुलाब, गिफ्ट और डिनर डेट के साथ कई उपहार देते हैं।

बहुत से लोग तो पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्म देखना पंसद करते हैं। इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए आप कुछ फिल्मों को देख सकते हैं। इन फिल्मों में कुछ-कुछ होता है, जब वी मेट, आशिकी 2, वीर-ज़ारा शामिल है। फिल्म कुछ-कुछ होता है बताती है कि प्यार और दोस्ती का रिश्ता कितना गहरा होता है।

कॉलेज रोमांस से लेकर इमोशनल क्लाइमैक्स तक इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा। जब वी मेट फिल्म बताती है कि जब आप खुद से प्यार करना सीख लेते हैं, तभी सच्चा प्यार आपकी जिंदगी में आता है। फिल्म आशिकी 2 भी दिखाती है कि सच्चा प्यार केवल खुशियों का नाम नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण भी है। वहीं वीर-ज़ारा बताती है कि सच्चा प्यार किसी सीमा का मोहताज नहीं होता। आपको इस वैलेंटाइन पर ये चार फिल्में जरूर ही देखनी चाहिए। इससे आपका दिन यादगार बन जाएगा।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments