Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government scheme: दूसरा बच्चा पैदा करने पर सरकार देगी 25,000 रुपए, कर दिया गया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश की एन. चंद्रबाबू नायडू सरकार गिरते प्रजनन दर की समस्या को निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार, सीएम चंद्रबाबू नायडू कहा है कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए दूसरे बच्चे के जन्म पर दंपतियों को 25,000 रुपए की सौगात देने पर विचार कर रही है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) को वर्तमान 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है।

नायडू ने इस दौरान ऐलान किया कि हम दूसरे या उसके बाद होने वाले बच्चे के लिए माता-पिता को प्रसव के समय ही 25,000 रुपए देंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू कहा कि सरकार मार्च के अंत तक जनसंख्या प्रबंधन नीति लाने और अप्रैल से इसे लागू करने की योजना बना रही है। देश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के बीच चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है।

PC:fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments