Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Awas Yojana: खुद के घर का सपना होगा साकार, सरकार से लाभार्थी को मिलेंगे इतने लाख रुपए

इंटरनेट डेस्क। सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार शहरी गरीब और मिडिल क्लास फैमिली को घर बनाने या खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देती है।

केन्द्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। योजना के दूसरे फेज के तहत केन्द्र सरकार अगले 5 साल में शहरी क्षेत्र में रहने वाले ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी वर्ग के परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने में मददगार बनेगी।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। योजना के तहत 1.5 लाख रुपए केंद्र सरकार और 1 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से लाभार्थी को उपलब्ध करवाए जाएंगे। पीएम आवास योजना में 1.8 लाख रुपए तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments