
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जा चुका है। हालांकि इसका देश की पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रभाव नहीं पड़ा है।
आज देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों की ओर से दोनों कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे लोगों ने जरूर ही राहत की सांस ली होगी। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments