
इंंटरनेट डेस्क। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका निधन रविवार को 92 साल की उम्र में निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। बॉलीवुड की इस दिग्गज सिंगर का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसने का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
उन्हें कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसार, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी निधन हुआ। आज हम आपको आशा भोसले से जुड़ी कुछ बातों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका सिंगिंग कॅरियर 82 साल का रहा है।
उन्होने अपने कॅरियर 9 फिल्फमेयर सहित 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसेले ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। अपने कॅरियर में उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गानों में आवाज दी।
7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड जीते
आशो भोसले के प्रमुख गानेां में 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' आज भी लोकप्रिय हैं। आशा भोसले के 9 फिल्मफेयर पुरस्कारों में से 7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड शामिल हैं। वह कुल 18 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी। बॉलीवुड की इस दिग्गज सिंगर का आखिरी गाना 2026 में रिलीज हुआ।
PC:ndtv

0 Comments