Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gol-Silver Prices: शादी के सीजन में गिर गए हैं सोने-चांदी के दाम

इंटरनेट डेस्क। शादी के सीजन में आज सोने-चांदी कीमतों में गिरावट आई है। ये आमजन के लिए राहत भरी खबर है। खबरों के अनुसार, घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1600 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की एक्सपायरी चांदी कीमत में 5 हजार रुपए से अधिक की गिरावट आई।

खबरों के अनुसार, एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,53,158 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ, इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,609 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था। वहीं एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की एक्सपायरी चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,53,453 रुपए पर की थी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत आज 2,750 रुपए है। 100 ग्राम चांदी की कीमत 27,500 रुपए है।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments