Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices:10,000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी खरीदने जा रहे लोगों को आज बड़ा झटका लगा है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हो गया है। खबरों के अनुसार, अब चांदी की कीमत में 10,000 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। वहीं सोना भी 800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। अक्षय तृतीया पर देश में सोने-चांदी की खरीदारी ज्यादा होती है। इसी कारण इन धातुओं की कीमतों में आज तेजी दिख रही है।

खबरों के अनुसार, आज चांदी 10,000 रुपए की तेजी के साथ 2,75,000 रुपए पर ट्रेड करती नजर आई। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में 810 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है।

99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,55,578 रुपए पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 750 रुपए की तेजी के साथ 1,42,800 रुपए और 18 कैरेट सोना 610 रुपए की तेजी के साथ 1,16,840 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया। जयपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 155930 रुपए है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments