Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: ईरान-अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच कई दिनों से चल रहे युद्ध पर विराम लग चुका है। अब इस संबंध में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है। इसका प्रभाव सोने-चांदी की कीमतों पर भी नजर आने लगा है।

आज सुबह 11.24 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,485 रुपए चल रहा है। सोने में आज तूफानी तेजी को देखने को मिली। अगर ऐसी तेजी रही और युद्ध फिर से शुरू नहीं होता तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1,65,000-1,70,000 रुपए तक पहुंच सकती है। इसी कारण लोगों के पास अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है।

जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 153,240, 22 कैरेट सोना 140470 और 18 कैरेट सोना 114,930 रुपए प्रति दस ग्राम है। पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 153,180 रुपए है। वहीं रायपुर में चांदी की 1 किलो की कीमत 243,360 रुपए है। वहीं इंदौर में सोने की कीमत 1,53,430 रुपए चल रही है। भोपाल में चांदी की कीमत 243,970 रुपए है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments