Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: 25–28 रुपए प्रति लीटर बढ़ सकते हैं दाम, आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में आज रहे उछाल के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है। हालांकि कुछ दिनों बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है।

इस बात के संकेत एक कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

इस दिन के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
खबरों के अनुसार, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चनुाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफ हो सकता है। 29 अप्रैल पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके साथ ही पांच राज्यों में जारी चुनावों प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

इसके बाद बाद घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25–28 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खबरों के अनुसार, कपंनी की ओर से चेतावनी दी गई है कि ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रिफाइनरों पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी कारण दोनों ईंधनों के दम बढ़ सकती हैं।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments