Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? देश के प्रमुख शहरों में ये है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओें को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। मंगलवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगर कहे जाने वाले जयपुर में मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70 रुपए

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए

पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45 रुपए

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88 रुपए

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए

सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00 रुपए

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। ये अपडेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर होता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं किया है। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments