Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Toll Booths: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश लेनदेन, ऐसा होने पर करना होगा 25 परसेंट ज्यादा भुगतान

इंटरनेट डेस्क। वाहन चालकों को टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलने वाली है। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला ले लिया है। खबरों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करने और हाईवे पर सफर को ज्यादा आसान बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। फैसला ये है कि 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में लेनदेन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ऐसा होने से नेशनल हाईवे पर टोल पेमेंट पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा। ऐसा होने से सभी वाहनों के लिए टोल प्लाजा से गुजरने के लिए फास्टेग जरूरी होगा।

इस नियम के लागू होने से गाड़ी के टोल लेन से होकर गुजरने पर सेंसर रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से लिंक किए गए बैंक अकाउंट या वॉलेट से पैसे काट लिए जाएंगे। वहीं FASTag नहीं होने पर वाहन चालक यूपीआई के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, यूपीआई से भुगतान करने पर वाहन चालक को सामान्य टोल शुल्क का 1.25 गुना (25 परसेंट) ज्यादा भुगतान करना होगा।

वाहन चालकों को दे दी गई है चेतावनी
अधिकारियों ने इस संबंध में वाहन चालकों को चेतावनी दे दी है कि वैध भुगतान के बिना वाहनों को राजमार्ग में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है या हटाया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन मंत्रालय का ये फैसला एक पूर्ण-इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में परिवर्तन के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। सरकार की ओर से आगामी समय में इस संबंध में और बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments