Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों की लिस्ट:

लखनऊ– पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे– पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़– पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

अहमदाबाद– पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु– पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद– पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर– पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना– पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत– पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक– पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

रोजाना सुबह अपडेट की जाती हैं कीमतें
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर-नीचे होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। कीमतों को रोजाना सुबह अपडेट किया जाता है। तेल कंपनियां की ओर से हर दिन बाजार के हिसाब से दाम किए जा सकते हैं।

PC:prabhatkhabar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments