इंटरनेट डेस्क। राम चरण की तेलुगु ड्रामा फिल्म पेद्दी का अभी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बुधवार को पूरे 14 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।
फिल्म पेद्दी केवल 12 दिनों के अंदर 300 करोड़ के क्लब में शामिल गई थी। अब इसका 14 दिनों तक कुल कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। अब मेकर्स की ओर से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पेद्दी के 14वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े को शेयर किया है।
ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 14 दिनों के अंदर 400 करोड़ के क्लब में जगह बना चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का 14 दिनों की कमाई का कुल नेट कलेक्शन 226 करोड़ पहुंच चुका है। फिल्भ ने केवल तेलुगु भाषा में 200 करोड़ रुपए की है। इस फिल्म में राम चरण का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments