Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: भारी गिरावट, सोना 4,090 और चांदी 9,658 रुपए हुई सस्ती

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान विवाद के बाद एक बार फिर से देश में सोने-चांदी कीमतों में भारी गिरावट आई है। खबरों क अनुसार, आज सोना 4,090 और चांदी 9,658 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,090 रुपए गिर गए हैं।

इससे इस सोने की कीमत गिरकर अब 1.48 लाख रुपए हो गई है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 9,658 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत अब घटकरक 2.36 लाख रुपए रह गई है। लोगों के पास सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। जल्द ही दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है।

31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी केवल 10 दिनों में ही चांदी कीमत में 27 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। दूसरी ओर 29 जनवरी सोने की कीमत बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी। अब सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments