Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत आ गई है भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। चांदी की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आई है। वहीं आज सोना भी सस्ता हुआ है। खबरों के अनुसार, एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 5,600 रुपए से अधिक गिरावट देखने को मिली है। वहीं सोना 1,300 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

शुरुआती कारोबार में सोना 380 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 5,000 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में 5,629 रुपए की गिराट आई है। पिछले सत्र में 2,64,796 रुपए प्रति किलो के भाव चांदी बंद हुई थी। आज ये 2,60,024 रुपए पर खुली।

सुबह 10.15 बजे यह 4,260 रुपए की गिरावट के साथ 2,60,536 रुपए पर ट्रेड करती नजर आई। 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोन में शुरुआती कारोबार में 1,334 रुपए की गिरावट आई। इससे ये फिसलकर 1,58,213 रुपए तक आ गया।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments