इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सरकारें तक लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं को संचालित करने से लोगों को लाभ मिलता है। अब तमिलनाडु सरकार एक अनोखी योजना शुरू करने की तैयारी में है, जिसका मकसद सामाजिक कल्याण को राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। इस योजना के तहत अब सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर एक नवजात को एक ग्राम वजन की सोने की अंगूठी दी जाएगी।
जाने क्या हैं यह योजना
इस योजना का नाम थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम है। खास बात तो यह है कि इसे सरकार से औपचारिक मंजूरी भी मिल गई है, जिसके लिए करीब 755.83 करोड़ रुपये का सालान बजट तय किया गया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी देरी के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर योजना को लागू किया जाए।
किन बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उन बच्चों को मिलेगा जिनका जन्म 22 जून 2026 के बाद सरकारी अस्पतालों में होगा
साथ ही योजना की शुरुआत 15 सितंबर 2026 से होगी
pc-thecsrjournal.in

0 Comments