इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका में शांति समझौतों की खबरों की बीच भारत में भी एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां भारत सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड यानी कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है। ईरान-अमेरिका संघर्ष पहले के स्तर पर कमर्शियल सिलेंडर पर बहाल कर दिया है। इसके साथ ही बल्क एलपीजी सप्लाई पर लगी पाबंदियों में ढील दी है।
लोगों को मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई में रुकावट आने के बाद महीनों से उन पर कई तरह की पाबंदियां लगी हुई थीं। इंडस्ट्रियल मांग और एनर्जी सिक्योरिटी के बीच संतुलन बनाने के मकसद से, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने घोषणा की कि नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा ली गई हैं।
नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की सप्लाई बहाल
इस नए फैसले के तहत कमर्शियल उपयोग में आने वाले नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की सप्लाई पर जितने भी सेक्टोरल प्रतिबंध या सीमाएं लगाई गई थीं, उन्हें पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब सभी कमर्शियल डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर पूरी क्षमता के साथ शत-प्रतिशत गैस की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। इसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट्स, शादियों, छोटे ढाबों, अस्पतालों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को मिलेगा।
pc- danik bhaskar

0 Comments