Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित बड़े शहरों में आज इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर आमजन को राहत दी है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

वहीं बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 110.89 रुपए, भुवनेश्वर में 108.97, चंडीगढ़ में 101.51, हैदराबाद में 115.69 लखनऊ में 101.89, पटना में 114.24 तथा तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपए प्रति लीटर है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments