Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold and Silver Prices: 1,442 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी आई भारी गिरावट

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,442 रुपए की गिरावट आई है। वहीं एक किलो चांदी आज 4,408 रुपए सस्ती हो गई है। इस गिरावट से आज दस ग्राम सोने का भाव घटकर 1.44 लाख रुपए हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी का दाम गिरकर 2.29 लाख रुपए पर आ गया है।

इससे पहले बीते महीने यानी जून में सोना 15 हजार और चांदी 38 हजार रुपए सस्ती हुई थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी।

तब से अब तक सोने की कीमत में 32 हजार रुपए की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के कीमत 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए थी। तब से अब तक 159 दिन में चांदी की कीमत में 1.57 लाख रुपए की गिरावट आई है।

PC:jansatta

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments