इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आमजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में ले रहे हैं।
आज हम आपको इस योजना में मितने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। योजना के तहत लाभार्थी कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, वहीं टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपए भी दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में लाभार्थी सस्ती ब्याज दर पर लोन भी ले सकता है।
योजना के तहत पहले 1 लाख रुपए का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है, फिर जब इस लोन को वापस कर दिया जाता तो इसके अतिरिक्त 2 लाख रुपए का लोन भी हासिल किया जा सकता है। इस लोन को 30 महीनों के भीतर वापस करना होता है। आपको इस योजना का लाभ जरूर ही लेना चाहिए।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments