Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: आमजन को मिली राहत, आज इतनी तय हो गई है दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि कंपनियों ने आज कीमतें नहीं बढ़ाकर आमजन को राहत दी है।

जयपुर में आज पेट्रोल 112.66 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के बड़े शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपए, डीजल 95.44 रुपए

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.56 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपए, डीजल 98.80 रुपए

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपए,डीजल 100.92 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपए, डीजल 86.09 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपए, डीजल 103.82 रुपए

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपए, डीजल 95.55 रुपए

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपए, डीजल 99.36 रुपए

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपए, डीजल 104.40 रुपए

पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को होने लगी है इस बात की चिंता
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को चिंता होने लगी है कि क्या देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने वाली है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण आमजन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments