Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood: अजय देवगन को स्टार बनाने वाले फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड से जुड़ी बुरी खबर आई है। खबर ये है कि वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में  निधन हो गया। खबरों के अनुसार, अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से लॉन्च करने वाले कुकू कोहली ने मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुकू कोहली का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कुकू कोहली के निधन की पुष्टि की है। कुकू कोहली ने कोहराम, सुहाग, हकीकत और जुल्मी जैसी फिल्में  बॉलीवुड को दी है। कुकू कोहली की अंतिम यात्रा उनके मुंबई स्थित निवास ग्रीन एकर्स, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (पश्चिम) से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट में  किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। 

कुकु कोहली ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बॉबी में असिस्टेंट के तौर पर काम करके की थी। उन्होंने कई साल राज कपूर के साथ साथ रहकर फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं। बाद में उन्हें फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला। वह  बॉबी, प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम में  राज कपूर के असिस्टेंट थे।

कुकू कोहली ने दो शादियां
साल 1991 में कुकू कोहली ने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर  अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। पहली ही फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में विशेष पहचान मिली। ये फिल्म हिट साबित हुई। कुकू कोहली ने शादियां की। पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था। इसक बाद उन्होंने अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी की थी।

PC: indiatv



Post a Comment

0 Comments