Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold and Silver Prices: 1,945 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने की कीमतों में मामूली उछाल आया है। दूसरी और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 190 रुपए का इजाफा हुआ है।

इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 1,945 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कम गिरकर 2.43 लाख रुपए रह गई है। इस साल सोना अब तक 29 हजार रुपए महंगा हो चुका है।

31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

PC: goldmarket.fr



Post a Comment

0 Comments