Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, ,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी 5,772 रुपए सस्ती हो गई है। इससे चांदी की कीमत गिरकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है।

10 ग्राम 24 कैरेट सोना भी एक ही दिन में 1,196 रुपए सस्ता हो गया है। अब दस ग्राम इस सोने की कीमत गिरकर 1.53 लाख रुपए रह गई है। हालांकि इस साल सोना अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं इस साल चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.27 लाख रुपए पर है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी छुआ था। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।

PC:news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments