Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आज भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अभी कीमतें बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत आज 942 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपए है।

मायानगरी मुंबई में कीमतें क्रमश: 941.50 रुपए, 2,691.50 रुपए, नोएडा में 939.50 रुपए 2,738 रुपए, गुलाबी नगर जयपुर में 945.50 रुपए, 2,765.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और 2,872.50 रुपए है।

आपको बात दें कि इस माल की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर 192 रुपए सस्ता किया गया था। इससे त्योहारी सीजन से पहले होटल, रेस्टोरेंट्स और दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली थी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लम्बे समय से कम नहीं हुइ है।

PC:moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments