Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह प्रमुख शहरों में इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है।

कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर

आमजन को लम्बे समय से नहीं नहीं मिली है राहत
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ओर से नियमित रूप से सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार कमी होने के बावजूद आमजन को राहत नहीं मिली है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments