Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बंजारे ने रिलीज किया ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो

हरियाणा से निकलकर दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने के शानदार सफर के बाद दो भाईयों की जोड़ी बंजारे यानी सुमित और अनुज अब अपने गाने ‘बरसात’ का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में प्यार, इंतजार और किसी अपने को छोड़कर आगे बढ़ने की भावुक कहानी को पर्दे पर दिखाया गया है। यह रिलीज दोनों कलाकारों के सफर में एक खास पड़ाव पर आई है। ‘बैरण’ और ‘बरसात’ की सफलता के बाद बंजारे स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे के इंडिया कैंपेन से भी जुड़े। इसके अलावा वे स्पॉटिफ़ाई इंडिया चार्ट्स पर लगातार दो बार नंबर 1 गाने देने वाले पहले हरियाणवी कलाकार बने हैं।

‘बैरन’ से शुरू हुई भावुक कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘बरसात’ उस रिश्ते के टूटने के बाद की कहानी दिखाती है। इस बार कहानी लड़की की नजर से दिखाई गई है। पंजाबी एक्ट्रेस अकाइशा वत्स ने इसमें लड़की का किरदार निभाया है। इस म्यूजिक वीडियो में उसकी पुरानी यादों और बीते पलों के जरिए कहानी आगे बढ़ती है। वीडियो को थोड़ा पुराना और रेट्रो लुक दिया गया है, जो इसकी भावनाओं को और गहरा बनाता है।
इस वीडियो को तेजी संधू ने डायरेक्ट किया है, जो म्यूजिक से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर खूबसूरती से पेश करने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने मिट्टा रोर के वायरल गाने ‘शीशा’ पर भी काम किया है। ‘बरसात’ में तेजी संधू ने ऐसा वीडियो बनाया है, जो यादों में ले जाता है। ‘बरसात’ के सफर के बारे में बंजारे ने बताया, “हम हमेशा ऐसा संगीत बनाने की कोशिश करते हैं, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे। जब लोग हमारे गानों को अपनी जिंदगी से जोड़ लेते हैं, तो यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। ‘बरसात’ के साथ हमें अपनी कहानी को एक बिल्कुल नए अंदाज में कहने का मौका मिला। हमारा सपना है कि हरियाणवी संगीत को ऐसी पहचान मिले, जिससे दुनियाभर में लोग अपनी बुनियाद और अपनी मातृभाषा पर गर्व महसूस करें। हमें उम्मीद है कि ‘बरसात’ की कहानी लोगों के दिलों को छुएगी और गाना खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक उनकी यादों में बनी रहेगी।”

यह रिलीज़ बंजारे के उस सफर का एक और नया पड़ाव है, जिसमें वे हरियाणवी संगीत को उसकी पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जा रहे हैं। ‘बैरण’ ने लोगों के दिलों से जुड़ने की शुरुआत की थी, वहीं ‘बरसात’ ने इस जुड़ाव को और आगे गहरा किया है। यह गाना चार्ट्स पर जगह बनाने के साथ-साथ स्पाइडर मैन यूनिवर्स का हिस्सा बना और अब पर्दे पर एक ऐसी कहानी के जरिए सामने आया है, जो प्यार करने, किसी को खोने और फिर उसे जाने देने के उस एहसास को दिखाता है, जिससे हर कोई कभी न कभी गुजरता है।

बंजारे के लिए और बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने का मतलब कभी भी अपनी बुनियाद से दूर जाना नहीं रहा। उनका मकसद अपनी भाषा और संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़ना रहा है। ‘बरसात’ के जरिए वे एक बार फिर दिखा रहे हैं कि कोई गाना अपनी भाषा और संस्कृति से गहराई से जुड़ा होने के बावजूद देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments