Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकारी ने डीए आठ प्रतिशत बढ़ाया

इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। हालांकि ये तोहफा पंजाब के कर्मचारियों को ही मिला है। खबर ये है कि पंजाब सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 8% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पंजाब की आप सरकार के इस कदम से डीए की दर अब 50% हो जाएगी। सरकार ने इस संबंध में कहा कि डीए को 4-4% की दो किस्तों में जारी किया जाएगा।

बढ़ी हुई राशि सितंबर की सैलरी में नजर आएगी। इसका भुगतान एक अक्टूबर को किया जाना है। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार हर महीने कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ अनिवार्य बैठकें करेगी ताकि नियमित बातचीत के जरिए उनकी जायज शिकायतों का समाधान किया जा सके।

सीएम ने ये भी ऐलान किया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके घर से 40 किमी के दायरे में पोस्टिंग देने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाए जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 70,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। 

बैठक में मांगों पर भी चर्चा हुई चर्चा
इस बैठक में सीएम भगवंत मान और कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों की इस बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, प्रोबेशन पीरियड के दौरान सैलरी से जुड़े मुद्दे, एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन, कुछ पुराने भत्तों की बहाली और आशा के साथ-साथ मिड-डे मील कर्मियों से जुड़ी मांगों पर भी चर्चा की गई।

PC:  newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments