Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,946 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत गिरकर 1.52 लाख रुपए रह गई है। गत हफ्ते यानी 3 सितंबर को सोने की कीमत 1.55 लाख रुपए थी।

वहीं, इस सप्ताह चांदी की कीमत में 6,536 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह चांदी कीमत 2.35 लाख रुपए किलो से घटकर 2.29 लाख रुपए रह गई है। वहीं इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आाया है। इस साल सोना अब तक 19 हजार रुपए महंगा हुआ है।

31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो जो अब 1.52 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.29 लाख रुपए पर आ चुकी है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments