Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-Silver Prices: एक सप्ताह में इतने गिर गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस सप्ताह सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती हुई है। इससे  10 ग्राम सोने की कीमत घटकर ₹1.55 लाख पर आ गई है। इससे पहले बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को सोने की कीमत करीब 1.60 लाख रुपए थी।

वहीं चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर करीब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच आ गई है। इसकी कीमत 8,436 रुपए इस सप्ताह गिरी है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है।  सोना इस साल अब तक 22 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.55 लाख रुपए पर पहुंच गया है।  

वहीं एक किलो चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है।  लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों चांदी की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है। 

PC: aajtak



Post a Comment

0 Comments