Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

IIFA अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण अबू धाबी में अगले साल होगा आयोजित, सलमान खान भी लेंगे हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। अगले साल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण अबू धाबी में आयोजित होगा। 22-23 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले समारोह में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर सहित बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इसमें आयोजन में करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी शामिल होंगे। खबरों के अनुसार, आईआईएफए 2027 का आयोजन अगले साल अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा।

अबू धाबी में आईआईएफए का ये चौथा आयोजन होगा। कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म अबू धाबी और मिराल के साथ साझेदारी में होगा। इससे पहले इसे अगस्त-सितंबर के महीने में साउथ-ईस्ट एशिया में आयोजित किए जाने की चर्चा हुई थी।

हालांकि बड़े स्तर पर तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय तारीखों के तालमेल के कारण आयोजकों ने इसे अगले साल की शुरुआत में आयोजित करने का फैसला किया। इस कार्यक्रम को लेकर बॉलीवुड प्रशंसकों को भी इंतजार है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments