Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की दोनों ईंधनों की ताजा कीमतें, ये प्रमुख शहरों में रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर छिड़ी जंग के बीच आज दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। ये आमजन के लिए राहत की बात है। आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹97.92 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।

कम है कीमतों में कमी होने की संभावना 
आपको बता दें कि लोगों को लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका-ईरान जंग फिर से छिड़ने के कारण कीमतों में कमी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है। दोनों ईंधनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। 

PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments