Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का कम होने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रही है। दोनों की कीमतों में कमी लम्बे समय से नहीं हुई है। देश के कई राज्यों में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

रोजाना सुबह छह बजे अपडेट की जाती हैं कीमतें
आपको बात दें कि अमेरिका-ईरान के बीच अब भी विवाद  जारी है। इसी कारण अभी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण बहुत सी चीजों के दाम बढ़ चुके हैं। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments