Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें! ये है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों में कंपनियों द्वारा किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किए जाने से आमजन को राहत नहीं मिली है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

अमेरिका-ईरान विवाद के बीच कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ 
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को लम्बे समय से कीमतों में कमी होने का इंतजार है। ये इंतजार कब खत्म होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कीमतें कम नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इनके कारण लगभग हर चीज के दाम बढ़ चु़के हैं। 

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments