Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Scheme: इस महीने जारी होगी 24वीं किस्त! आज ही करवा लें ये जरूरी काम

इंटरनेट डेस्क। किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। दो हजार रुपए की ये किस्त अगले महीने जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस स्कीम की 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। इसलिए, यह उम्मीद जताई जा रही है कि चार महीने का समय पूरा होने के बाद  आगामी किस्त अक्टूबर में केन्द्र सरकार जारी कर सकती है। किस्त जारी होने से पहले किसानों को कुछ ज़रूरी काम पूरे कर लेने चाहिए। किस्त जारी होने से पहले किसानों की ज़मीन की जानकारी को पीएम किसान रिकॉर्ड से लिंक करनी होगी।

वहीं किस्त लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन पूरा होना भी ज़रूरी है। आपको आज ही ये जरूरी काम पूरे करवा लेने चाहिए। इन कामों के नहीं होने पर आपकी योजना की किस्त अटक सकती है।  आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments