Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जया बच्चन से तुलना होने पर Taapsee Pannu ने बोल दी बड़ी बात, कहा- वह इसे नकारात्मक तरीके से नहीं…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। विशेष रूप से पैपराजी के साथ उनके व्यवहार को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं।

इसे देखते हुए लोग उनके व्यवहार की तुलना बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से भी करते हैं। इस कारण तो कई बार उन्हें 'दूसरी जया बच्चन' और 'जया बच्चन लाइट' तक बोल दिया गया है। इस पर तापसी पन्नू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह इसे नकारात्मक तरीके से नहीं देखतीं।

जया बच्चन की तारीफ करते हुए तापसी पन्नू ने अब बोल दिया कि वह एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहद मजबूत महिला हैं। जया बच्चन से अपनी तुलना को वह एक तरह की तारीफ मानती हैं। पैपराजी के साथ अपने रिश्ते को लेकर इस अभिनेत्री अब बोल दिया कि उन्होंने कभी किसी पर चिल्लाने की कोशिश नहीं की। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments