Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार: पीएम मोदी और राहुल गांधी की चुनावी सभाएं 23 अक्टूबर से, हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी


नई दिल्ली । बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार का दौर जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राहुल गांधी और दिग्गज नेता भी प्रचार करने पहुंचेगे। ऐसे में अब केंद्र से लेकर राज्य सरकारों को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सरकारों ने उनकी सुरक्षा को लेकर हाई सिक्योरिटी के इंतेजाम ओर कड़े कर दिये हैं।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट में बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और सभी रेंज के आईजी-डीआईजी को हाई अलर्ट जारी किया है। इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं होनी हैं।



पुलिस मुख्यालय को बिहार चुनाव के दौरान आने वाले वीआईपी नेताओं पर हमले की आशंका है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के रैली में कोई अनहोनी हो सकती है, इसलिए इन नेताओं की रैली में अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। इसके अलावा, सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की रैली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।



सोमवार को एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर कई राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं। इस दौरान भीड़ होगी। इसे देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय सचेत है और खुफिया रिपोर्ट में हमले के संकेत के बाद अलर्ट जारी किया है।
चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में 12 और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी छह रैलियां चुनावी रैलियां होने वाली हैं। दोनों की पहली रैली 23 अक्टूबर को है।



Post a Comment

0 Comments