बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग्स इंफेक्शन जैसी बीमारी को मात दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने काम पर एक बार फिर लौटने का मन बना लिया है। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने एक बार फिर नये जोश ओर कॉन्फिडेंस के साथ फिर से शूटिंग पर लौटने का ऐलान किया है। संजय दत्त जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-अधीरा के लिए कमर कस ली, केजीएफ चैप्टर 2।
Gearing up for #Adheera!⚔️ #KGFChapter2 pic.twitter.com/Yd2FHSUUYn— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 16, 2020
तस्वीर में संजय दत्त काले रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने नजर आ रहे हैं। संजू ने पिछले दिनों मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना प्रारंभिक इलाज कराया है।
एक्शन ड्रामा फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के अलरावा यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म केजीएफ-चैप्टर 2' को प्रशांत नील निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म के निर्माता विजय किलागंदुर हैं।

0 Comments