
नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है, इस बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं। वहीं,508 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे। कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी गिरावट के एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 90 हजार 323 हो गए हैं।
इनमें से एक लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 6 लाख 10 हजार 803 लोगों का इलाज चल रहा है। भारत अब कोरोना के खिलाफ जारी जंग घीरे-धीरे जीत रहा है। मंगलवार को कोरोना के नए 36,500 मामले सामने आए हैं जो ये बीते तीन महीने का सबसे कम (36,470) आंकड़ा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 6.25 लाख हैं जो पिछले 11 हफ्तों में सबसे कम आंकड़ा है। देश में कोरोना के कुल 6,25,857 पॉजिटिव मामले जो कुल मामलों का 7.88 फीसद है। राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 90.62 फीसदी हो गई है। गृहमंत्रालय ने देश में विभिन्न गतिविधियों को खोलने के जरिए 30.09.2020 को जारी दिशा-निर्देशों को 30.11.2020 तक लागू रखने का आदेश दिया है।

0 Comments