
अभिनेता से नेता बने नरेश कनोडिया का मंगलवार सुबह अहमदाबाद में निधन हो गया। उन्हें 20 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 77 वर्ष के थे। नरेश कनोडिया गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार थे। नरेश के निधन के बाद गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट-'दो दिनों की अवधि में, हमने महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया दोनों को खो दिया है। संस्कृति की दुनिया में उनके योगदान, विशेष रूप से गुजराती गीतों, संगीत और रंगमंच को लोकप्रिय बनाना कभी नहीं भूला जाएगा। उन्होंने समाज की सेवा करने और दलितों को सशक्त बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत की।
In a span of two days, we have lost both Maheshbhai and Nareshbhai Kanodia. Their contributions to the world of culture, especially popularising Gujarati songs, music and theatre will never be forgotten. They also worked hard to serve society and empower the downtrodden. pic.twitter.com/Ri4GzOO5zo
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2020

0 Comments