Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Baramulla में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार


बारामूला।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद बारामूला के चंदोसा गांव से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।



आतंकवादियों के पास से एक यूबीजीएल ग्रेनेड, गोलाबारूद और कुछ हथियार बरामद किये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments