Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Sonowal ने शाह को मिजोरम सीमा पर स्थिति से कराया अवगत


गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिजोरम अंतर राज्यीय सीमा की मौजूदा स्थिति से सोमवार को अवगत कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्री सोनोवाल ने श्री शाह को फोन कर मिजोरम सीमा पर तनाव की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मिजोरम सीमा विवाद को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों से भी बातचीत की थी। श्री सोनोवाल ने इस संबंध में मिजोरम के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी।



गौरतलब है कि असम के कछार जिले के लैलापुर इलाके में मिजोरम से आये कथित असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात कईं घरों और दुकानों में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव व्याप्त है। असम के वन मंत्री परिमल शुक्लवैद्य तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments