
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने दशहरा के अवसर पर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करने की सोमवार को निदा की। चुघ ने इसे ''दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश में लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि राज्य में क ांग्रेस नीत सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के पुतले का दहन किया गया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी ''तुच्छ राजनीति के लिए ''इतना नीचे गिर सकता है। उन्होंने कहा, ''इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
चुघ ने दावा किया कि इस तरह के कृत्यों से राज्य की अमरिदर सिह की सरकार तनाव पैदा करना चाहती है ताकि क ांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ''खुश किया जा सके। साथ ही चुघ ने पंजाब के राज्यपाल वी पी सिह बदनोर को पत्र लिखकर पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पंजाब के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रविवार को कई स्थानों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाए।(एजेंसी)

0 Comments