Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Prime Minister 30 अक्टूबर से गुजरात के दो दिन के दौरे पर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3० अक्टूबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। गुजरात में मार्च के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा।

मोदी इस दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। अधिकारियों द्बारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 3० अक्टूबर को दोपहर बाद केवडिया पहुंचेंगे। पहले वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क 'जंगल सफारी का उद्घाटन करेंगे जो भारत के लौह पुरुष की 182 मीटर लंबी प्रतिमा के पास स्थित है। इसके बाद वह अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments