Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

वसुंधरा, शेखावत सहित कई नेताओं ने BJP कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की

जयपुर।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिह शेखावत सहित कई नेताओं ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्बारा भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर देने की कड़ी निदा की हैं।

श्रीमती राजे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कुलगाम में आतंकवादियों द्बारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या बेहद दु:खद एवं निदनीय घटना है। यह कृत्य करने वाले कश्मीर में शांति एवं मानवता के दुश्मन हैं, जिनको शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

श्री शेखावत ने इस घटना की निदा करते हुए कहा कि कश्मीर में तीन युवा भाजपा कार्यकताã फèदिा हुसैन, उमर हजाम और उमर बेगè की हत्या आतंकवादियों की कायरता का परिचय है। उन्हें अपने कृत्य की कीमत चुकानी होगी।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी इस घटना की कड़ी निदा की। श्री चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मे कायराना हमले में आतंकवादियों द्बारा भाजपा युवा मोर्चा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या करने की घटना कायरतापूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इन राष्ट्र भक्तों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्बारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना दु:खद, निदनीय एवं अमानवीय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने इस घटना की कड़ी निदा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के तीन उत्कृष्ट युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना बेहद दुखद है।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments