
नयी दिल्ली।मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत शुक्रवार को 12 रुपये की तेजी के साथ 2,71० रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 12 रुपये यानी ०.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,71० रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 3,544 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्बारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव ०.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 36.24 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव ०.०5 प्रतिशत की तेजी के साथ 37.67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।(एजेंसी)

0 Comments