
नई दिल्ली । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपने बहु प्रतीक्षित और बहुआयामी ई-कॉमर्स पोर्टल ;भारत ई मार्किट का लोगो को लॉन्च कर दिया है। कैट ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि यह पोर्टल व्यापारियों द्वारा भारत और भारत के व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है।
कारोबारी संगठन ने कहा कि ये पोटर्ल ई-कामर्स व्यापार में देश के व्यापारियों को विदेशी ई-कामर्स कंपनियों के चंगुल से आजाद करने का पहला कदम है।
लॉन्चिंग के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए भाग लेते हुए केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने भारत ई मार्केट के लोगो को लॉन्च करते हुए कारोबारी संगठन कैट के निर्णय की सराहना की।

0 Comments