Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदी ने केशुभाई, कनोडिया बंधुओं को श्रद्धांजलि दी, पहुंचे केवडिया

अहमदाबाद। दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद प्रधानमंत्री केवडिया पहुंचे और वहां आरोग्य वन का लोकार्पण किया।

पटेल (92) का बृहस्पतिवार की सुबह यहां निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। कनोडिया बंधुओं का हाल ही में निधन हो गया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कनोडिया बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने नरेश कनोडिया के पुत्र हितू कनोडिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ समय भी बिताया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।



Post a Comment

0 Comments