Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की हल्दी सेरेमनी, वायरल हुई तस्वीरें

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वह रोहनप्रीत के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। नेहा कक्कड़ ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा-'नेहूप्रीत की हल्दी सेरेमनी।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाले इमोजी भी शेयर की है। साथ ही नेहा ने रोहनप्रीत सिंह को टैग कर हैशटैग नेहूदाव्याह भी लगाया। पीली साड़ी में नेहा कक्कड़ काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रोहनप्रीत सिंह पीला कुर्ता और सफेद पगड़ी में नजर आ रहे हैं। नेहा ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। नेहा कक्कड़ की पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। नेहा कक्‍कड़ और रोहनप्रीत कौर की शादी दिल्ली में इस हफ्ते के अंत में होगी।

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी शादी से पहले ही सुर्खियों में है। उनकी शादी की तैयारी चल रही हैं। इन दिनों नेहा दा ब्याह चर्चा में बना हुआ है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की हल्दी सेरेमनी शुक्रवार को हुई। सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है।




Post a Comment

0 Comments