Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

यह है मल्लिका शेरावत का असली नाम, जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (44) का जन्म 24 अक्टूबर 1972 को हरियाणा में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने अभिनय को अपना करियर चुना। उनका असली नाम रीमा लाम्बा था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल कर मल्लिका शेरावत रख लिया था।

मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत कुछ विज्ञापनों में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद मल्लिका 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में नजर आई थी। 2004 में मल्लिका को फिल्म 'मर्डर' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में मल्लिका ने इमरान हाशमी के साथ कई हॉट सीन दिए थे।

इस फिल्म के बाद मल्लिका की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट ओर बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी। इसके बाद मल्लिका ने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया जिसमें किस किस की किस्मत, बच के रहना रे बाबा, डरना जरुरी है, शादी से पहले, प्यार के साइड इफेक्ट्स, ख्वाहिश, वेलकम, डबल धमाल, द मिथ और डर्टी पॉलिटिक्स आदि शामिल हैं। फिलहाल मल्लिका फिल्मी दुनिया से दूर है।



Post a Comment

0 Comments